Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कोरांव प्रयागराज। थाना क्षेत्र के कोरांव टाउन के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी एक दलित मजदूर और उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी की फूड पॉइजनिंग से डायरिया के कारण मौत हो जाने के बाद मोहल्ले और आसपास के गांवो में हड़कंप मच गया। पूरे मोहल्ले में दो-दो लोगों की मौत के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है । रोहित आदिवासी 40 पुत्र रामलाल आदिवासी के परिजनों के अनुसार पांच अक्टूबर को वह पत्नी गायत्री और बेटी लाडो के साथ अपनी ससुराल गया हुआ था। जहां कुछ खाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। 6 अक्टूबर को उसका कोरांव के आसपास के एक डॉक्टर के यहा इलाज कराया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पत्नी गायत्री और बेटी लाडो की भी तबीयत बिगड़ने लगी जिन्हे सीएचसी मे दवा देकर घर भेज दिया गया। लेकिन दूसरे दिन लाडो की तबीयत बिगड़ गई इसके बाद उसकी भी गुरुवार सायं 6 बजे के करीब मौत हो गई। जबकि गायत्री का इलाज चल रहा है।
प्रभावित परिवार में पहुंची डॉक्टरों की टीम
रोहित आदिवासी की मौत के बाद जब उसकी तीन वर्षीय मासूम बेटी लाडो की भी गुरुवार दोपहर बाद डायरिया से मौत हो गई तो पूरे मोहल्ले के लोगों में डर समा गया। जानकारी सीएचसी कोरांव के अधीक्षक डॉक्टर के वी सिंह को दी गई जिस पर उन्होंने टीम के साथ स्वयं और चीफ फार्मासिस्ट सुरेंद्र चौधरी, वार्ड बॉय सुशील पांडे सहित बीएमडब्लू राहुल के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार सहित आसपास के 14 लोगों की जांच के बाद दवाएं देते हुए बचाव के उपाय बताएं।