Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

लोहिया के सिद्धांतों की प्रतीक है समाजवादी पार्टी – राजेश पाण्डेय
प्रातः काल एक्सप्रेस
कोरांव प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लेडियारी मे बिष्णु केसरी के नेतृत्व मे तथा खीरी मे बिजय आवास पर बैठक कर समाजवादी चिंतक डा राममनोहर लोहिया की पुण्य तिथि मनाई गई। सपाइयों ने उनके संघर्षों को भी याद किया। पुण्यतिथि समारोह को सम्बोधित कर जिला उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने कहा कि महापुरुषों को याद कर उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके पद चिन्हों की प्रतीक है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इन्द्रदमन भूर्तिया ने लोहिया के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उनके संघर्ष की ही पहचान समाजवादी पार्टी को बताया है। जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल ने लोगो का आभार प्रगट करते हुए कहा कि 2027 मे अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने पर ही लोहिया जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वरिष्ठ नेता माशूक अहमद, राधेश्याम यादव, बद्री यादव, जिला सचिव विनय सोनकर ने डा राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए मोजूदा सरकार पर जम कर आरोप प्रत्यारोप लगाए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता शिव दानी पाल, बिजय केशरी, शफात अली राष्ट्रीय सचिव मजदूर सभा, रवि मिश्रा, बृजेश भूर्तिया, मंगला कोल, हीरा लाल चौहान, कालिका प्रसाद, संकर चौहान, सम्भू केसरी, बाबू लाल आदिवासी, मोहन सिंह, धनंजय सिंह, रमेश सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।