Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी का किया गया स्वागत अभिनंदन
अध्यक्षता कर रहे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे ने नए अधिवक्ताओं को सीख दी कि वह न्याय को मजबूत करने और वादकारी के हितों के लिए अधिवक्ता हैं। वादकारी का हित ही उनके लिए सब कुछ है।
महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने नए चैंबर के आवंटन, परिसर में वाई फाई की व्यवस्था तथा अधिवक्ताओं के लिए एक आधुनिक अस्पताल की व्यवस्था कराए जाने की मांग मुख्य न्यायाधीश से की।
(कुलदीप सिंह, वरिष्ठ संवाददाता प्रातःकाल एक्सप्रेस ) प्रयागराज । उच्च न्यायालय में व्यतीत किया गया एक एक पल बहुत ही सुखद और अनुभवपूर्ण है। हमें एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर एक साथ चलना होगा। जिससे हम न्यायिक प्रणाली को और सुदृढ़ बना सकें,साथ ही तमाम समस्याओं का निराकरण भी कर सकें। यह बातें उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने आज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से ऐतिहासिक लाइब्रेरी हाल में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की हर समस्या हमारी समस्या है। जिसको दूर करना हमारी जिम्मेदारी है और हम इस जिम्मेदारी को निभाने की पूरी कोशिश भी कर रहे हैं। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि हम एक दूसरे के सहयोग से ही न्यायिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बना सकते हैं। न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि चैम्बर एलाटमेंट की प्रक्रिया बहुत ही जल्द आरम्भ होगी, जो बार एसोसिएशन को संज्ञान में लेकर तथा पारदर्शी तरीके से की जाएगी। न्यायमूर्ति श्री त्रिपाठी ने कहा कि अस्पताल के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है। मुख्य न्यायमूर्ति की संस्तुति के बाद आगे कदम उठाया जाएगा। नए चैम्बर में फर्नीचर की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार अथवा केन्द्र सरकार से आग्रह किया गया है। चैम्बर के साथ साथ लाइब्रेरी और वादकारी सेल की भी व्यवस्था की जाएगी। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ।
अतिथियों का स्वागत हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पाण्डे और महासचिव अखिलेश शर्मा ने माल्यार्पण करते हुए पौधा भेंट कर तथा पुष्पगुच्छ देकर किया। इस अवसर पर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सगीर अहमद, सचिव ईशान देव गिरि, कमलेश कुमार द्विवेदी, अमित कुमार सिंह, विवेक मिश्र, राजकुमार त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद मिश्र, दिनेश वरुण, बैरिस्टर सिंह, शशि कुमार द्विवेदी, आर डी पाण्डेय, बिंदु कुमारी, अंजनी कुमार मिश्र, अंजली सिंह तोमर, कनक कुमार त्रिपाठी, दिवांशु तिवारी, बलदेव शुक्ल, अभिषेक तिवारी, तृप्ति यादव, आरती गुप्ता, अखण्ड प्रताप त्रिपाठी, गया प्रसाद मिश्र, गिरीश चन्द्र शुक्ल, अनिरुद्ध सिंह, अवनीश चन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, आदित्य धर द्विवेदी, अमित सिंह सेंगर आदि उपस्थित रहे। संचालन महासचिव अखिलेश शर्मा ने किया। यह जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पाण्डेय (आरडी) ने दी।