Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कौशाम्बी के नवनियुक्त जिलाधिकारी अमितपाल शर्मा पंजाब के लुधियाना के रहने वाले है। मृदुभाषी, सरल स्वभाव, ईमानदार छवि और पब्लिक की समस्याओ का त्वरित निस्तारण करने वाले कौशाम्बी के नवनियुक्त जिलाधिकारी अमितपाल शर्मा एमबीबीएस है। वह वर्ष -2016 बैच के आईएएस है, कौशाम्बी। कौशाम्बी के नवनियुक्त जिलाधिकारी अमितपाल शर्मा ने आज कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचना है, विकास योजनाओं का पत्येक दशा में कार्य समय से पूरा होना है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओ का त्वरित निस्तारण होना है जिससे कि उनको कार्यालयो का बार, बार चक्कर ना लगाना पडे।
कौशाम्बी के नवनियुक्त जिलाधिकारी अमितपाल शर्मा पंजाब के लुधियाना के रहने वाले है। मृदुभाषी, सरल स्वभाव, ईमानदार छवि और पब्लिक की समस्याओ का त्वरित निस्तारण करने वाले कौशाम्बी के नवनियुक्त जिलाधिकारी अमितपाल शर्मा एमबीबीएस है। वह वर्ष -2016 बैच के आईएएस है। वह गाजियाबाद के एसडीएम सदर, सीडीओ सोनभद्र,मेरठ के नगर आयुक्त और उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण के पदो पर कुशलतापूर्वक कार्य किया है। महाकुम्भ तीर्थराज प्रयागराज-2025 को संपन्न कराने मे पमुख भूमिका थी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण मे नयी आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाएं शुरू कराने की तैयारी मे थे कि तबादला हो गया। नवनियुक्त जिलाधिकारी अमितपाल शर्मा के बडे भाई अजयपाल शर्मा प्रयागराज कमिश्नरेट मे डीआईजी है।