Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

हाईस्कूल की परीक्षा 15 दिन तो इण्टर की 14 दिन मे होगी संपन्न,परीक्षा में शामिल होंगे 5230297 परीक्षार्थी , नकलविहीन, पारदर्शी संपन्न होगी परीक्षा: सचिव भगवती सिंह
प्रयागराज। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (यूपी बोर्ड) के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 को संपन्न होगी। परीक्षाएं दोनों पालियों मे होगी। हाईस्कूल की परीक्षा 15 दिन तो इण्टर की परीक्षा 14 दिन में संपन्न होगी। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए दोनों परीक्षाओं का पहला प्रश्न पत्र हिन्दी का रखा गया है। पहली पाली में परीक्षा 8.30 बजे से शुरू होकर पूर्वाह्न 11.45 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होकर शाम सवा पांच बजे तक होगी।
यह जानकारी यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने आज देर शाम बोर्ड मुख्यालय में दी है। उन्होंने बताया कि हाई स्कूल और इंटर परीक्षा 2026 में 52 लाख से ज्यादा छात्राएं शामिल होंगे। हाई स्कूल में 2750 945 और इंटरमीडिएट में 2479352 को मिलाकर कुल 5230297 परीक्षार्थी पंजीकृत है।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि पिछले साल की तुलना में परीक्षार्थियों की संख्या में 2 लाख की कमी आई है। इस आधार पर परीक्षा केंद्रों में भी कमी आने की संभावना है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में कुल 2750945 परीक्षार्थियों में 1438682 छात्र और 1312263 छात्राएं पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि इंटर की परीक्षा में कुल 2479 352 परीक्षार्थियों में 1303 012 छात्र और 1176340 छात्राएं पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या में 2 लाख की कमी पिछले साल की तुलना में आई है। 2026 की बोर्ड परीक्षा में 2 लाख 06877 परीक्षार्थी कम हुए हैं।
उधर, 2025 की यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 2732165 और इंटर में 2705 009 परीक्षार्थियों को मिलाकर कुल 5437174 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
यूपी बोर्ड के इन आंकड़ों से पता चल रहा है कि हाई स्कूल में छात्रों की संख्या में 18780 की बढ़ोतरी हुई है। इंटर में 225657 परीक्षार्थी कम हुए हैं। परीक्षा केंद्रों की संख्या भी कम होगी। बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के साथ ही परीक्षा केंद्र भी कम होने की संभावना है।
यूपी बोर्ड के मानक के अनुसार एक केंद्र पर औसतन 500 से 1000 परीक्षार्थी आवंटित होते हैं इसलिए अगर देखे तो इस बार 200 से अधिक परीक्षा केंद्र कम हो जाएंगे। वही 2025 की 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 54 57174 परीक्षार्थियों के लिए 8140 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जबकि 2024 की बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत 5525342 परीक्षार्थियों के लिए 8265 केंद्र बनाए गए थे। इस लिहाज से यह साफ है कि परीक्षार्थियों की संख्या घटने के साथ परीक्षा केंद्रों की संख्या भी लगातार घट रही है।
हालांकि यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया है कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गई है। यूपी बोर्ड ने नकल विहीन निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने के लिए तैयारी तेज कर दी है।