Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम का साला राजू गौतम और राजू गौतम का साला सतीश जाटव और सतीश जाटव का दूर का रिश्तेदार पंकज गौतम की आपसी मिलीभगत और सांठ गांठ से प्रयागराज मंडल दलाली, बाजारी, चमचागीरी के साथ गुटबाजी का शिकार हो गया है और पैसे के बल पर मुख्य मंडल प्रभारी, जिला प्रभारी और पचास पचास हजार लेकर विधानसभा अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी बनाया जा रहा हैं और बड़े ताजुब की बात तो यह है कि मण्डल प्रभारी सतीश जाटव और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम साफ सब्दो में और खुलेआम घूम घूमकर बोल रहे हैं कि राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम का साफ आदेश है कि सिर्फ जाटव एवं चमार को ही संगठन में रखना है और पदाधिकारी बनाना है। मेवालाल गौतम द्वारा जारी इस प्रकार के तुगलकी फरमान से बीएसपी समर्थक व कार्यकर्ताओं में बड़े पैमाने पर नाराजगी देखी जा रही हैं। बीएसपी सुप्रीमो बहन मायावती से बीएसपी समर्थकों ने गुहार लगाई है कि प्रयागराज मंडल के मंडल प्रभारी सतीश जाटव और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम की दलाली बाजारी से एक उप जाति का वाद चरम पर है। कार्यकर्ताओ का बहनजी से सवाल है कि क्या इसी प्रकार से बीएसपी का मिशन संकल्प और लक्ष्य 2027 प्राप्त होगा ? क्या इस प्रकार के कृत्य से बीएसपी उत्तर प्रदेश में सरकार बना पाएगी ? पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग को बहनजी द्वारा जारी फोल्डर में नाम न देना यानि मुख्य मण्डल प्रभारी न बनाना यह क्या दर्शाता है कि राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम के दिशा निर्देश पर दिनेश चन्द्रा, सतीश जाटव और पंकज गौतम आपसी सांठ गांठ करके पार्टी से निष्काशित पूर्व मुख्य मण्डल प्रभारी राजू गौतम को बीएसपी में वापसी व बहाली हेतु शाम, दाम दण्डभेद अपनाकर दलाली बाजारी की जा रही है। मुख्य मण्डल प्रभारी दिनेश चंद्रा, घनश्याम चन्द्र ख़रबार, सतीश जाटव और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम जैसे लोगों को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने जैसा कृत्य किए जाने पर क्या ऐसे लोगों को संगठन में रखना उचित है ? ऐसे लोगों की वजह से पार्टी का वोट प्रतिशत और जनाधार खिसकता जा रहा है।
प्रयागराज मंडल में चार जिला और और चारों जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति की एक विशेष उपजाति से रखे गए हैं और प्रयागराज मंडल में मंडल प्रभारी भी सभी एक ही उपजाति से बनाए गए है सतीश जाटव ने पूछे जाने पर खुद कहा कि मेवालाल गौतम का आदेश है जिसको जो करना वो कर लें वो जो चाहेगा वहीं होगा। बीएसपी सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती और मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आंनद के टि्वटर पर एवं लिखित रूप से प्रयागराज मंडल के कार्यकर्ताओं की बात पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है और मांग की जा रही है कि प्रयागराज मण्डल प्रभारी सतीश जाटव और जिलाध्यक्ष पंकज गौतम को तत्काल पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर पार्टी से निष्काशित कर देना चाहिए।