Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रयागराज, माघ मेले 2026 में बिजली विभाग 75 हजार शिविरों में कनेक्शन देगा *25000 स्ट्रीक लाइट और विशेष QR कोड खम्भों पर लगेगा लोकेशन एवं शिकायत के लिए…
बिना रुकावट बिजली के लिए, बिजली डिपार्टमेंट 47km हाई-टेंशन स्पेशल ट्रांसमिशन लाइनें, 360km लो-टेंशन लाइनें लगा रहा है, और मेला एरिया में 25 टेम्पररी सबस्टेशन बना रहा है
हाकुम्भ की तरह इस बार माघ मेला 2026 में भी बिजली विभाग पूरे क्षेत्र के बिजली खंभों और आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) पर क्यूआर कोड लगा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उसकी सटीक लोकेशन मोबाइल पर दिखाई दे जाएगी
इससे यदि कोई व्यक्ति मेला क्षेत्र में रास्ता भटक जाता है, तो वह कोड स्कैन कर अपनी स्थिति तुरंत जान सकेगा
दूसरा बड़ा लाभ यह होगा कि बिजली से संबंधित किसी खराबी या समस्या की शिकायत भी उसी क्यूआर कोड को स्कैन कर सीधे दर्ज की जा सकेगी शिकायत मिलते ही विभाग को उस स्थान की लोकेशन मिल जाएगी और टीम तत्काल मौके पर भेजी जा सकेगी मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि इस बार माघ मेला क्षेत्र में कुल 21,917 बिजली खंभे लगाए जा रहे हैं और सभी पर क्यूआर कोड लगाने का काम तेज गति से चल रहा है
महाकुम्भ में यह तकनीक सफल रही थी, इसलिए इसे माघ मेला में भी लागू किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को अधिक सुरक्षा और सुविधा मिल सके। माघ मेला में स्ट्रीट लाइट के अलावा हाईब्रिड सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट भी लगाई जा रही है
75 हजार शिविरों में देंगे कनेक्शन
इस बार बिजली विभाग 75 हजार शिविरों में कनेक्शन देगा जबकि 25 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी जिसमें 755 लाइट लगाई जा चुकी है। 500 हाईब्रिड सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। जिसमे 25 का काम प्रगति पर है