Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक ऐसा मामला सामने आया है उसमें एक मुस्लिम महिला को दूसरे धर्म के युवक से लव मैरिज करना महंगा पड़ गया आइए बताते हैं मामले के बारे में.
New Delhi आज एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें एक उत्तर प्रदेश के बांदा से रहने वाले मुस्लिम धर्म की महिला जो एक दूसरे धर्म के पुरुष के साथ शादी कर लेती है.क्योंकि दोनों का कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था महिला शादी के बाद गर्भवती हो गई गर्भवती होने के बाद साल वाले उसे बच्चा गिराने भादवा बनाते रहे.और उसके साथ मारपीट भी करते हैं पीड़िता विधवा है और उसके दो बच्चे भी हैं. उसने 17 साल के प्रेमी से मंदिर में शादी की थी. महिला ने पुलिस अधीक्षक ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. महिला का कहना है उसने दूसरे मजहब के युवक से शादी की है.
इस वजह से उसे उसके घर वाले भी नहीं रख रहे हैं. फिलहाल ASP के आदेश पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ASP ने DNA टेस्ट के भी आदेश दिए हैं. पीड़िता का कहना है दूसरी शादी के बाद 6 माह तक सब कुछ ठीक रहा और वह प्रेग्नेंट हो गई. जब ससुराल वालों को इसकी जानकारी हुई,
तो वे अबॉर्शन का दबाव बनाने लगे. जब मैंने इसका विरोध किया, तो पति, ससुर, सास और देवर ने मारपीट कर आधी रात को घर से निकाल दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दहेज अधिनियम 323, 504 और 498 A के तहत केस दर्ज किया है.
बबेरू के थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है. युवक 17 साल का है, जिसने प्रेम विवाह किया था. शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. मामले में विवेचना की जा रही है. DNA भी टेस्ट कराया जाएगा