Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ये मेरठ मौलाना शाकिर और अर्शी हैं। 4 माह पहले 5 लाख मेहर की तय रकम के साथ इनका निकाह हुआ था। अर्शी ने सुहागरात पर अपने शौहर शाकिर से कहा कि मुझे ये बकरा दाढ़ी नहीं पसन्द, इसे हटा लो। मौलाना शाकिर ने कहा, दाढ़ी सुन्नत है ये तो नहीं हटेगी।
अर्शी मौलाना शाकिर से दाढ़ी कटवाने की जिद ,मिन्नतें और गुजारिश करती रही, पर शाकिर सुन्नत कटवाने को तैयार नही था। इस दौरान अर्शी ने शाकिर को खुद को छूने भी नही दिया। एक दिन गुस्से में शाकिर ने कह दिया कि अगर मुझे तुममें और दाढ़ी में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं दाढ़ी चुनूँगा।
अर्शी को ये बात दिल पर लग गई। फिर एक दिन वो शाकिर के छोटे भाई और अपने देवर साबिर के साथ भाग गई और कोर्ट मैरिज कर ली। तीन महीने बाद 30 अप्रैल को अचानक अर्शी साबिर के साथ मेरठ, अपनी ससुराल लौटी और शाकिर से मेहर की रकम मांगी। शाकिर ने पुलिस बुला ली।
पुलिस सबको लेकर थाने गई। अर्शी ने थाने में तलाक और मेहर की रकम मांगी, मौलाना शाकिर ने इनकार कर दिया। इस पर अर्शी ने कहा कि अगर मेहर की रकम नहीं मिली तो शाकिर के सामने ही वो साबिर के साथ घर पर रहेगी। इसके बाद शाकिर मकान बेचकर मेहर की रकम अदा करने को राजी हो गया। थाने में ही दोनो के बीच तीन तलाक भी हो गया।