Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
छह बार की चैम्पियन ज्योति शंकर राव गवते की मुठ्ठी से फिसलीे जीत, पहुची तीसरे स्थान पर
पुरुष वर्ग में आर्मी के धावकों की बादशाहत कायम
परवेज आलम, मुख्य संवाददाता
प्रातःकाल एक्सप्रेस
इसी तरह से महिला धाविका रेनू हरियाणा चेस्ट नम्बर 753 ने 2ः53ः02 का समय निकाल कर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि वर्ष 2023 में प्रथम, 2024 में द्वितीय पर जीत चुकी है।
अश्वनी मदन जाधव 2ः53ः32 समय के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। जबकि वर्ष 2013 से वर्ष 2018 तक लगातार प्रथम स्थान हासिल करने वाली महाराष्ट्र की ज्योति शंकर राव गवते तीसरे 3ः04ः48 समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
इसमें खास बात यह रही कि पिछलं छह बार की चैम्पियन रही महिला धाविका ज्योति शंकर गवते चूक गई और रीनू लगातार अपनी बढत बनाये रखते हुए अपने-अपने वर्ग में बादशाहत कायम किया।
मुख्य अतिथि खेल निदेशक डाक्टर आरपी सिंह ने विजेता व उपविजेता धावक, धाविकाओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रट विनोद कुमार, अजुर्न एवार्डी अभिन्नय श्याम गुप्ता, कई मण्डलों के क्रीड़ाधिकारी, पूर्व क्रीड़ाधिकारी मोहम्मद रूस्तम खान, उपक्रीड़ाधिकारी, अंराष्ट्रीय खिलाडी प्रमोद तिवारी, मौजूद रहे।
इसके पूर्व एतिहासिक स्थल आनन्द भवन से गुब्बारे छोडकर मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा खेल निदेशक आ0पी0 सिंह ने हरी झंडी दिखाकर धावक-धाविकाओं को रवाना किया। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी,उपक्रीड़ाधिकारी सहित तमाम खिलाडी मौजूद रहे।
आर्मी आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट का दबदबा कायम
बतादें कि आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणे खिलाड़ियों की जन्मथली है। इसकी स्थापना वर्ष एक जुलाई 2001 को की गई थी। इसे मिशन ओलम्पिक के तहत शुरू किया गया था ताकी सेना और युवा प्रतिभाओं में खेल कौशल को निखारा जा सके।
पुरुष धावक दौड़ का समय
प्रदीप सिंह चौधरी 2ः19ः58
ज्ञान बाबू 2ः20ः35
रोहित सरोज 2ः22ः43
बुगाथा श्रीनू 2ः25ः06
रितेश 2ः29ः44
निशान्त 2ः33ः26
————————–
40वीं मैराथन के महिला धाविकाओं का रिकार्ड
रीनू 2ः53ः02
अश्वनी मदन जाधव 2ः53ः32
ज्योति शंकर गवते 3ः03ः48
स्ीमा 3ः08ः41
संध्या बिन्द 3ः16ः18
अन्नू 3ः18ः34
———————-
इससे पहले प्रतिभाग कर चुका था। मौसम के साथ सबकुछ मनमुताबिक रहा और मै प्रथम स्थान हासिल करने में कामयाब रहा। अब काॅमन वेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स की तैयारियों में लगना जीत हांसिल हुई। इसके लिए हम अपने आर्मी स्पोर्ट्स को समर्पित करता हूं। हमारी जीत में कोच युनुस खान सहित सभी साथी खिलाड़ियों, परिवार का सहयोग हमेशा रहा।
प्रथम स्थान
इन्दिरा मैराथन प्रयागराज
………………………………………………………………….
सीआईएसएफ भोपाल में पोष्ट हूं दो माह से इन्दिरा मैराथन की तैयारी प्रारम्भ किया। वर्ष 2023 में प्रथम, 2024 में द्वितीय और 2025 में प्रथम अर्जित कर चुकी हू। यह हमारे विभाग के लिए गौरव की बात है।
प्रथम स्थान
इन्दिरा मैराथन प्रयागराज
———————————–
विजेता खिलाडियों को 9,70,000 का पुरस्कार
प्रयागराज।इंदिरा मैराथन के विजेता पुरुष और महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ 14 धावकों को पुरस्कृत किया गया। दोनों वर्ग में प्रथम स्थान को 2-2 लाख रुपये तथा द्रितीय स्थान को एक एक लाख रुपये एवं तृतीय स्थान को 75,000 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही चैथे स्थान से 14वें स्थान तक आने वाले धावक-धविकाओं को 11-11 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस तरह 9,70,000/00 कुल पुरस्कार राशि दिया गया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से समापन