Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मिलता है पुरस्कार
प्रातःकाल एक्सप्रेस
कोरांव प्रयागराज। होनहार पुरस्कार प्रतियोगिता परीक्षा वर्ष 2025 कोरांव के गोस्वामी तुलसीदास कृषक इंटर कॉलेज कोरांव व बडोखर में शारदा कन्वेंट स्कूल में आयोजित किया की गई। गोस्वामी तुलसीदास कृषक इंटर कॉलेज कोरांव के प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने बच्चों को परीक्षा भवन में प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की। बच्चे बड़े ही उत्साह और जोश से परीक्षा में सम्मिलित हुए। कुल तीन ग्रुप में परीक्षा का आयोजन किया गया। प्राइमरी ग्रुप, जूनियर ग्रुप व सीनियर ग्रुप के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं से बच्चों में निखार आता है ऐसी परीक्षाओं में बच्चों को बढ़चढकर प्रतिभाग करना चाहिए । होनहार पुरास्कर परीक्षा के आयोजक अशोक कुमार शुक्ला ने सभी छात्रों के उजज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित की। इस परीक्षा में तीन स्थान तक पुरस्कार दिया जाता है जो अगले हफ्ते प्रथम द्वितीय और तृतीय करके बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा इस वर्ष परीक्षा में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में विशेष रूप से नागेंद्र सिंह, प्रीति तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला, अशोक पांडेय, आशीष सिंह, हरिशचंद्र प्रजापति, महेश्वरी तिवारी, रमाकांत सिंह, पुष्पेन्द्र, बीपी सिंह आदि ने अपना सहयोग दिया।