Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
जौनपुर। अली डे के मौके पर शहर के शाहपंजे बाबूपुर हुसैनाबाद में विलादत-ए-इमाम अली अ.स. बड़े ही अकीदत और जोश के साथ मनाई गई। इस अवसर पर केक काटकर अली डे का जश्न मनाया गया और बड़ी संख्या में मौजूद जायरीनों के बीच मिठाई, फल व केक का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौला अली अ.स. की शख्सियत, इंसाफ़, बहादुरी और इंसानियत के पैगाम को याद किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन शारिक खान,कैश बाबा ने किया हदीसे क़िसा मौलाना बेलाल हसनैन साहब ने किया। उन्होंने अली डे की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि हज़रत अली अ.स. की ज़िंदगी इंसाफ़, सब्र और इंसानियत का बेहतरीन नमूना है, जिससे समाज को राह मिलती है। अली डे पर कमेटी लोगों ने आए हुए तमाम जायरीनों को फल, मिठाई और केक भी वितरित किए।
इस मौके पर ज़ुहैब हसन अफरोज, शजर हसन, अनम हसन, शारिक खान, कैश बाबा, एडवोकेट यासिर इमाम, सौरभ नजीर, शर्की हसन, आसिफ़ रिज़वी, अली हसन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पत्रकार आबिश इमाम सनी ने दी।