Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

गीडा, गोरखपुर। इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स, गीडा गोरखपुर के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण समारोह आज 04 फरवरी को प्रातः 11 बजे किया जाएगा।
इस गरिमामय अवसर पर हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अपने कर-कमलों द्वारा भवन का लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रम में शिक्षा, प्रशासन एवं समाजसेवा से जुड़े कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. पुनम टंडन, कुलपति,दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर करेंगी। मुथा अशोक जैन (आईपीएस), अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन तथा अनुज मलिक (आईएएस), मुख्य कार्यपालक अधिकारी, औद्योगिक विकास प्राधिकरण,गोरखपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। Islamia College of Commerce, Gorakhpur
प्रबन्धक व आॅल इंडिया स्माॅल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद ने बताया कि नवनिर्मित भवन आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं से युक्त है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की वाणिज्य शिक्षा प्राप्त होगी। यह भवन शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। लोकार्पण समारोह को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और छात्रों, शिक्षकों व स्थानीय नागरिकों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।