Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रतापगढ़ जिले में होली से ठीक पहले की रात आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए। दोनों घटनाएं गड़वारा क्षेत्र से जुड़ी हैं, जहां दो युवकों ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। इनमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को समय रहते बचा लिया गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
पहली घटना नगर पंचायत गड़वारा के शिवराजपुर डिहवा इलाके की है। यहां विमल सिंह नामक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और इलाज जारी है।
दूसरी घटना गड़वारा के चौरा मोहल्ले की है। यहां 22 वर्षीय मंजीत सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों के अनुसार मंजीत के पिता की करीब एक माह पहले ही मृत्यु हो गई थी। पिता के निधन के बाद से वह काफी मानसिक तनाव में चल रहा था और इससे पहले भी कई बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुका था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
#प्रतापगढ़ #PratapgarhNews #UPNews #BreakingNews #Holi2026 #SuicideCase #Garwara #NyayExpress #HindiNews #LatestNews