इटावा में कांस्टेबल के बंद मकान में 50 लाख की चोरी 

इटावा में कांस्टेबल के बंद मकान में 50 लाख की चोरी
इटावा के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के प्रकाश नगर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए करीब 50 लाख रुपये के जेवर और सामान पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि मकान मालिक कांस्टेबल के पति को हार्ट अटैक आने के कारण पत्नी बाहर चली गई थी, जिस वजह से मकान कई दिनों से बंद पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
हैरानी की बात यह रही कि चोरों को घर की पूरी जानकारी थी और उन्होंने सिर्फ मकान मालिक के हिस्से को ही निशाना बनाया।
किरायेदार के वापस लौटने पर चोरी का राज खुला, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।