Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। मौसम विभाग ने प्रदेश के 38 जिलों में बारिश और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, रायबरेली सहित पूर्वी और मध्य यूपी के जिलों में हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से अगले एक-दो दिनों तक प्रदेश में बादल, तेज हवाएं और कहीं-कहीं बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि 29 मार्च के आसपास कई जिलों में अच्छी बारिश भी हो सकती है।