Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रतापगढ़ में स्मार्टमीटर को लेकर बिजली विभाग की सख्ती बढ़ गई है। लखनऊ से रिचार्ज न होने पर कई उपभोक्ताओं की बिजली सीधे मीटर से ही बंद हो रही है। इस बीच कुछ लोग मीटर को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करते पकड़े गए हैं।
अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी के मुताबिक, गुरुवार को सदर, कुंडा, लालगंज और रानीगंज डिवीजन में 738 परिसरों की जांच की गई। इस दौरान छह लोग मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली इस्तेमाल करते मिले, जिनके खिलाफ निगम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
विभाग की सख्ती का असर भी दिखा। कार्रवाई के बाद एक ही दिन में करीब 357 उपभोक्ताओं ने अपने स्मार्टमीटर रिचार्ज करा लिए।