Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (यूजीआई), नैनी ने बुधवार को संगम में देव दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर संकाय सदस्यों और लगभग 200 छात्रों जिसमें एनसीसी कैडेट्स भी शामिल रहे संगम नोज पर रंगोली बनाकर एवं सैकड़ों दीपदान कर पर्व को धूमाधाम से मनाया।
यूजीआई के वाइस चेयरमेन डॉ सतपाल गुलाटी ने आयोजन पर खुशी जताई और शुभकामनायें दी।
यूजीआई के सांस्कृतिक प्रमुख डॉ. अजय शर्मा ने प्रयागराज के जिलाधिकारी से संक्षिप्त मुलाकात में यूनाइटेड की देव दीपावली की तैयारियों की जानकारी भी दी।