यूजीआई ने हर्षोल्लास के साथ संगम में मनाई देव दीपावली

यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (यूजीआई), नैनी ने बुधवार को संगम में देव दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर संकाय सदस्यों और लगभग 200 छात्रों जिसमें एनसीसी कैडेट्स भी शामिल रहे संगम नोज पर रंगोली बनाकर एवं सैकड़ों दीपदान कर पर्व को धूमाधाम से मनाया।
यूजीआई के वाइस चेयरमेन डॉ सतपाल गुलाटी ने आयोजन पर खुशी जताई और शुभकामनायें दी।
यूजीआई के सांस्कृतिक प्रमुख डॉ. अजय शर्मा ने प्रयागराज के जिलाधिकारी से संक्षिप्त मुलाकात में यूनाइटेड की देव दीपावली की तैयारियों की जानकारी भी दी।

संगम में देव दीपावली

इस मौके पर डॉ. मानस पांडे, डॉ. रेहान हैदर, भानु प्रताप, संतोष दुबे, मो. शबीह और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम के आयोजन में एलबी सिंह, बीएन सिंह, एलके मिश्रा, वीके अग्रवाल ने विशेष योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *