भारत-अमेरिका व्यापार समझौता है किसान विरोधी

व्यापार समझौते की कापियां जलाते वामपंथी

वामपंथी पार्टी के नेताओं ने बैठक कर जलाई हालिया व्यापार समझौते की प्रतियां
BHADOHI NEWS:  संयुक्त किसान मोर्चा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और हालिया व्यापार समझौते को लेकर गुरुवार को सनाथपुर में बैठक की। जहां पर इस समझौते की प्रतियां जलाई गई। इस दौरान आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के जिला महासचिव रामजीत यादव ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां शुरू से ही किसान और मजदूर विरोधी रही है। भारत-अमेरिका के बीच हालिया व्यापार समझौते का विरोध करते है। यह समझौता किसानों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि कि इस समझौते से अमेरिकी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आ जाएंगे, जिससे स्थानीय किसानों को भारी नुकसान होगा। बैठक की अध्यक्षता गीता देवी ने की। इस मौके पर भूलाल पाल, सुखीराम, प्रेम गौतम, फूल गेना, शीला देवी, जगवत्ती, दुर्गावती, कांती देवी, दुलारी, हीरावती, चंदा देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उधर कोल्हण गांव में अखिल भारतीय अग्रगामी किसान सभा द्वारा इस भारत-अमेरिका के बीच हुई हालिया समझौते की प्रतियां जलाई गई। इस मौके पर केशव प्रसाद विश्वकर्मा, शहनाज बेगम, रजिया बेगम, जायदा बानो, यासमीन, तौसिफ, अल्ताफ, असद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *