Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

व्यापार समझौते की कापियां जलाते वामपंथी
वामपंथी पार्टी के नेताओं ने बैठक कर जलाई हालिया व्यापार समझौते की प्रतियां
BHADOHI NEWS: संयुक्त किसान मोर्चा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और हालिया व्यापार समझौते को लेकर गुरुवार को सनाथपुर में बैठक की। जहां पर इस समझौते की प्रतियां जलाई गई। इस दौरान आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के जिला महासचिव रामजीत यादव ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां शुरू से ही किसान और मजदूर विरोधी रही है। भारत-अमेरिका के बीच हालिया व्यापार समझौते का विरोध करते है। यह समझौता किसानों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि कि इस समझौते से अमेरिकी कृषि उत्पाद भारतीय बाजार में आ जाएंगे, जिससे स्थानीय किसानों को भारी नुकसान होगा। बैठक की अध्यक्षता गीता देवी ने की। इस मौके पर भूलाल पाल, सुखीराम, प्रेम गौतम, फूल गेना, शीला देवी, जगवत्ती, दुर्गावती, कांती देवी, दुलारी, हीरावती, चंदा देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उधर कोल्हण गांव में अखिल भारतीय अग्रगामी किसान सभा द्वारा इस भारत-अमेरिका के बीच हुई हालिया समझौते की प्रतियां जलाई गई। इस मौके पर केशव प्रसाद विश्वकर्मा, शहनाज बेगम, रजिया बेगम, जायदा बानो, यासमीन, तौसिफ, अल्ताफ, असद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।