Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BHADOHI NEWS: (उ0प्र0) श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय की स्थापना के लिए चलाये जा रहे छात्र आन्दोलन मे छात्रो पर 30 सितम्बर 1993 को पुलिस व्दारा लाठीचार्ज कर हिरासत मे लेकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था ।32 वर्ष बीतने पर आज इन्दिरा मील चौराहा स्थित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा के पास एक कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भदोही विधान सभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी काशी नाथ व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सोनभद्र जनपद के कोआर्डिनेटर कर्मचन्द्र बिन्द ने तत्कालीन छात्र नेताओ मुशीर इक़बाल, कलीमुल्लाह अंसारी व स्वालेह अंसारी को अंगवस्त्र (साल) पहनाकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर काशी नाथ ने कहा कि आज इन तत्कालीन छात्र नेताओ को सम्मानित कर मै स्वयं अपने को गर्वान्वित महसूस कर रहा हू। 90 के दसक मे छात्रो ने भदोही नगर के छात्र-छात्राओ के उच्च शिक्षा के लिए छात्र आंदोलन किया जिसके परिणामस्वरूप भदोही मे श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय की स्थापना हुई जिसमे आज भदोही नगर व आस-पास के हजारो छात्र-छात्राये उच्च शिक्षा लेकर राष्ट्र निर्माण मे योगदान दे रहे है। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर दिनेश चौरसिया, संदीप कुमार गुप्ता, परवेज अहमद अंसारी, आजाद हुसैन, उपेन्द्र भारती, मुश्ताक अहमद अंसारी, शम्शुल हक हाशमी, आफताब आलम, कैलाश श्रीवास्तव,अभय सहाय, हसन फिरोज, मुनाज़िर हसन,आशीष यादव, जुनैद अहमद,मो सुहेल,हम्माद अंसारी ,मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद साकिब, शाकिर राईन आदि मौजूद थे।