रेजांगला शहीद पवित्र रज कलश‌ यात्रा के संदर्भ में हुई ऑनलाइन मीटिंग

रेजांगला रज कलश यात्रा में केवल राष्ट्रीय झंडा का उपयोग करें: अशोक यादव

FATEHPUR NEWS: बीते 12 अप्रैल 2025 को छपरा बिहार से प्रारंभ होकर रेजांगला पवित्र रज कलश यात्रा झारखंड, बंगाल, उड़ीसा, त्रिपुरा, असम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पांडिचेरी, कर्नाटका, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि प्रदेशों से होते हुए अपनी 50000 किलोमीटर, से अधिक की दूरी तय करते हुए 300 से अधिक जनपदों में 5000 से अधिक श्रद्धांजलि सभाएं बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों व कार काफिलों के साथ रेजांगला की लड़ाई के ऐतिहासिक महत्व का दर्शन देश को कराते हुए मध्यप्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसी कड़ी में 4 अक्टूबर 2025 को मध्य प्रदेश ग्वालियर भिंड में शहीदों का सम्मान पश्चात पवित्र “रज कलश” उत्तर प्रदेश के प्रथम चरण के लिए सौंपा जाएगा। रज कलश यात्रा के संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट की अध्यक्षता में ऑनलाइन मीटिंग की गई जिसमें चौधरी जगराम सिंह यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सर्वसम्मत से यह निर्णय लिया गया है कि वीर सपूतों की रज कलश यात्रा शांति पूर्वक ढंग से अपने-अपने जिले में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कलश यात्रा को अगले जनपद में प्रवेश कराया जाए। रज कलश यात्रा में कोई ढोल, मंजीरा या डीजे या फिर किसी समाज से संबंधित स्लोगन का प्रयोग कतई न किया जाए, केवल राष्ट्रीय झंडा का उपयोग करते हुए कलश यात्रा को हम आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। अपने-अपने जनपद में मजिस्ट्रेट से अनुमति अवश्य प्राप्त कर लें। इटावा जनपद में अनुमति सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा मिल चुकी है उसकी कॉपी आप लोगों के पास भेज दिया जा रहा है, सादे कागज पर आवेदन पत्र लिखकर अनुमति के लिए दिया जा सकता है। किसी भी जगह लेटर पैड या यादव महासभा का बैनर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इस रज कलश यात्रा में भूतपूर्व सैनिकों एवं सर्व समाज का रहना जरूरी है। अधिक से अधिक भूतपूर्व सैनिक अपने ड्रेस में अपने मेडल के साथ अवश्य पधारें, जिसका संचालन प्रदेश रज कलश यात्रा प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह यादव द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद यादव, प्रदेश संयोजक लाल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी उत्तर प्रदेश चौधरी राजेश यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व एसडीएम राजाराम यादव, प्रदेश महासचिव गिरधारी यादव, प्रदेश महासचिव उमा प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव, गाजीपुर भदोही से शिवदीप यादव, सोनभद्र से जिला अध्यक्ष जगत नारायण यादव, सीतापुर से रणविजय यादव, प्रदेश सचिव सुरेश यादव, मुरादाबाद से प्रत्यूष यादव, लखनऊ से आयुष यादव व राहुल यादव, इटावा जिला अध्यक्ष डॉ शिवराज सिंह, फिरोजाबाद राहुल यादव, आगरा से श्रीनिवास, अभय यादव व मीना यादव, उरई से अखिलेश, कानपुर से नंद प्रकाश यादव, प्रयागराज से टी पी यादव, गाजीपुर से धर्मेंद्र सिंह यादव व सुरेंद्र सिंह यादव, बरेली से प्रदेश सचिव यदुवीर सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहे हैं। आनलाईन मीटिंग का संचालक धीर सिंह यादव, मीडिया प्रभारी फतेहपुर के द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *