Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

डगरारा गांव में शिव महिमा सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
PRATAPGARH NEWS: डगरारा देवापुर में हो रही श्री लिंग महापुराण कथा में बुधवार को भगवान शिव व मां पार्वती की महिमा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर दिखे। प्रयागराज से पधारे कथाव्यास संत सम्पूर्णानंद जी महराज ने कहा कि भगवान शिव की पूजा सूर्य नमस्कार करते हुए करनी चाहिए। उन्होने कहा कि ज्योतिर्लिंग की पूजा के समय भक्त को मां पार्वती का भी ध्यान लगाना चाहिए। उन्होने कहा कि ज्योतिर्लिंग की आराधना भावपूर्ण करने से मनुष्य का परमार्थ सफल हुआ करता है। संत सम्पूर्णानंद जी ने बताया कि देव भी महादेव शंकर की आराधना किया करते हैं। उन्होने कहा कि शिव महापुराण की कथा को आत्मसात करने के लिए मनुष्य को मन से पवित्र होना चाहिए। उन्होनें कहा कि जीवन में कन्यादान को सभी धर्म ग्रन्थों में सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। कथाव्यास ने बताया कि भगवान शिव की महिमा को सुनने वाले जीव का कल्याण अवश्य संभावी है। उन्होने कहा कि भगवान शिव की पूजा मंे ब्रम्हा एवं विष्णु भगवान की भी भक्त को स्वतः कृपा मिल जाया करती है। कथा के दौरान संगीतमयी शिवस्तुति सुनकर भी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। विश्राम दिवस पर भगवान शिव व मां दुर्गा देवी की भव्य आरती में भी श्रद्धालुओं को उत्साहित देखा गया। कथा के संयोजक धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने सह संयोजिका मीरा सिंह के साथ व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। पूर्व प्रधान राजू पाण्डेय व अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने श्रद्धालुओं की ओर से सन्त सम्पूर्णानंद जी का माल्यार्पण कर धार्मिक ग्रन्थ प्रदान कर सारस्वत सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर प्रधान राजेन्द्र यादव, राजू सिंह, कमलेश सिंह, कमलाकांत पाण्डेय, कलेश्वर सिंह, रामलखन जायसवाल, दारा सिंह, पन्नेलाल पाल, आलोक सिंह, पवन सिंह, अनिल सिंह, लक्ष्मीशंकर पाण्डेय, उमेशपाल मिश्र, कप्तान सिंह, गुडडू सिंह आदि रहे।