Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

स्मृति में आयोजित खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दिखा उत्साहजनक प्रदर्शन
PRATAPGARH NEWS: लक्ष्मणपुर के समीप बलीपुर परसन में बुधवार को शहीद लेफ्टिनेंट कमाण्डर योगेश तिवारी का बुधवार को समारोहपूर्वक बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद की मां अन्नपूर्णा तिवारी की उपस्थिति में अतिथियों एवं शहीद के परिजनों द्वारा लेफ्टिनेंट कमाण्डर योगेश तिवारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। वहीं अतिथियों तथा ग्रामीणों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शामिल लोगों के द्वारा शहीद स्मृति में निकाली गयी श्रद्धांजलि यात्रा में भारत माता का जयघोष भी कई बार गूंजा दिखलायी पड़ा। वहीं स्मृति कार्यक्रम को लेकर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। सोलह सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रयागराज के अखिलेश यादव को प्रथम स्थान मिला। लम्बी कूद प्रतियोगिता में सचिन यादव प्रथम, दिलशाद द्वितीय व बृजेश वर्मा तृतीय तथा रामविशाल को चौथा स्थान मिला। आयोजन समिति द्वारा सफल खिलाड़ियों को मेडल व मोमेण्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार हरिवंश शुक्ल शौर्य ने कहा कि शहीद योगेश ने नौ सेना में अपनी जाबांजी का प्रदर्शन कर राष्ट्र के लिए समर्पण की अनूठी मिशाल पेश की है। विशिष्ट वक्ता समाजसेवी संजय शुक्ला एवं प्रशांत तिवारी ने भी शहीद योगेश की यादगार सफलताओं को प्रतापगढ़ के लिए गौरवपूर्ण कहा। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार आशुतोष गिरि ने किया। शहीद के भाई आशुतोष आशु ने योगेश के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला। सत्येन्द्र तिवारी ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिपंस गणेश नारायण, विपिन तिवारी, अमरेन्द्र अवस्थी, अभय विश्वकर्मा, प्रेमनाथ पाण्डेय, विनोद शुक्ला, रूपेश तिवारी, रामसिंह आदि रहे।