विसर्जन से पूर्व भैरवां खुर्द में हुआ विशाल भंडारा

FATEHPUR NEWS: शारदीय नवरात्रि के अंतर्गत मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन से पूर्व संध्या पर भैरवां खुर्द गांव में बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक माहौल में आस्था की झलक साफ दिखाई दी।
भंडारे में ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में विभिन्न धर्म के लोग शामिल हुए। भक्तों ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि व परिवार की मंगलकामनाएं कीं। आयोजकों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, विसर्जन से पूर्व भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालु “जय माता दी” के नारों के साथ भक्ति रस में डूबे रहे। इस दौरान आयोजक मण्डल में ननकू राम विश्वकर्मा, अश्वनी कुमार विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, पवन मौर्या, रितेश विश्वकर्मा, राहुल कुमार पंडा, अरुण कुमार, तिलकधारी, कर्णवीर सिंह सहित गांव के सभी लोग उपस्थित रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *