Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

लगातार अवैध खनन पर कार्यवाही से खनन माफियाओ मे हड़कंप
दैनिक
SAHARANPUR NEWS: थाना चिलकाना प्रभारी संजीव कुमार एवं राजस्व विभाग की टीम की अवैध खनन पर संयुक्त कार्यवाही से खनन माफियाओ मे हड़कंप मचा हुआ है जहाँ कल अवैध खनिज से भरे दस वाहन सीज कर 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा वहीं थाना चिलकाना पुलिस ने देर रात्रि में चेकिंग के दौरान अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड कर थाना चिलकाना लाकर सीज कर दिया है। चिलकाना थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि चिलकाना पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के आदेश पर अवैध खनन माफिया के खिलाफ चलाई गई विशेष अभियान के तहत मंगलवार की रात्रि 10:30 बजे में थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस के उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार हेड कांस्टेबल अंकित कुमार हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार आदि पुलिस टीम ने चिलकाना बाईपास पर चेकिंग के दौरान अवैध खनन से भरी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक ट्रैक्टर ट्राली क़ो पड़कर थाना चिलकाना लाकर चीज कर दी । जबकि उसका चालक पुलिस को चैकिंग करता देख अपनी अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर ट्राली बीच सड़क रास्ते छोड़कर फरार हो गया ।