Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SAHARANPUR NEWS: नगर पंचायत के फतेहपुर भादो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान व राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सैन,ने फिता काटकर किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंडल अध्यक्ष अमित सैन,ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य , समस्त प्रकार के मरीजों महिलाएं बच्चों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना है , इस स्वास्थ्य शिविर में मरीज को मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधा की, व्यवस्था की गई है जिसमें जिला चिकित्सालय सहारनपुर से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्जुन सिंह ई ए न टी रोग विशेषज्ञ डॉ अनुज बाल रोग विशेषज्ञ आईसी गुप्ता, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उर्मिला आदि चिकित्सकों द्वारा , स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई है इस दौरान 415 , मरीजों की जांच कर स्वास्थ्य सेवाएं दी गयी इस दौरान मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष राजेश राणा, अंकित वर्मा, दिनेश शर्मा, मनोज महेश्वरी, डॉक्टर कुमार, डॉ शशि माला, डॉक्टर आफताब आजम, डा वीर,,फार्मासिस्ट नवनीत सैनी, शुभम कुमार, स्टाफ नर्स कुमारी मानसी, श्रीमती संध्या सैनी, आदि स्टाफ मौजूद रहा।