Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

महिला सशक्तिकरण एण्टी-रोमियो टीम द्वारा 02 नशा तस्कर गिरफ्तार, 40 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद
SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने, नशा तस्करों/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज थाना कोतवाली नगर पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री नेमचंद सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज-5.0 की एण्टी-रोमियो टीम ने दिनांक 01.10.2025 को मुखबिर की सूचना पर बिजलीघर के पीछे थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर अवैध 40 पव्वे ग्रैन्ड मस्ती देशी शराब (उत्तर प्रदेश मार्का, 200 मि.ली.) बरामद किए।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. उबैद पुत्र अब्दुल माजिद, निवासी ग्राम सड़क दूधली, थाना जनकपुरी, जिला सहारनपुर
2. अहसान पुत्र नसीर, निवासी नूरबस्ती, थाना कोतवाली नगर, जनपद सहारनपुर
अपराधिक इतिहास
• अभियुक्त अहसान पुत्र नसीर पूर्व में मु0अ0सं0 251/22 धारा 147, 149, 323, 325, 336 भा0द0वि0, थाना कोतवाली नगर ।
*_बरामदगी का विवरण —_*
• अवैध 40 पव्वे ग्रैन्ड मस्ती देशी शराब (मसाला शीरा निर्मित, उत्तर प्रदेश, 200 मि.ली.)।
उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 210/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम उबैद आदि 02 नफर पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।