सब्जी मंडी का निरीक्षण कर नपाप कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दिए निर्देश

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा गोलाबाजार की सब्जी मंडी: राकेश कुमार जायसवाल

KUSHINAGAR NEWS: देवरिया मुख्य मार्ग स्थित गोला बाजार पुरानी मंडी में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण नपाप कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल ने किया और मानक के साथ गुणवत्ता पूर्ण कार्य के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिए और कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सब्जी मंडी। बुधवार को गोलाबाजार पहुंचे नपाप कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जायसवाल ने प्रस्तावित 84 लाख रुपये की लागत से पुरानी सब्जी मंडी के हो रहे निर्माण कार्य को घुमकर देखा। इस स्थल का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का कार्य होना है। बता दें कि पुरानी सब्जी मंडी में बरसात में पानी भर जाने और गर्मी के मौसम में धूप और तपिश के समय दुकानदारों और ग्राहकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। सब्जी मंडी को सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने की योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। धूप और गर्मी से बचाव के लिए दुकानें, आरसीसी, पाथवे, जलनिकास के लिए नाली सुविधा के मुताबिक निर्मित होगा। साथ ही मिट और मछली की दुकानें व्यवस्थित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *