Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बुद्ध की निर्वाण स्थली से अंतिम भोजन स्थली फाजिनलगर पहुंचे भिक्षु
KUSHINAGAR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध स्थली कुशीनगर में वर्षा वास में ठहरे बौद्ध भिक्षुओं ने विश्व कल्याण के उद्देश्य से तथागत बुद्ध की निर्वाण स्थली से उनके अंतिम भोजन स्थल तक धम्म चारिका की। थाई मंदिर में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के क्रम में भिक्षु संघ कुशीनगर के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर के नेतृत्व में थाई भंते डॉ पी सोम पोंग, पी सों क्रान, भंते नंदिका, पी पविन, पी ख़ोमिन, पी बुन मा, पी अनुवत, पी संघ थीप, पी सीएन थाटों, भंते उपाली, भंते यशपाल, भंते राजेंद्रा सहित 50 भिक्षु और भिक्षुणियों ने थाई मॉनेस्ट्री से धम्म चारिका शुरू की और मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन पूजन किया और भिक्षाटन करते हुए आगे बढ़े। बुद्ध मार्ग पर उपासकों ने खाद्य, फल, पानी, ठंडा आदि भेंट किया। भिक्षुओं का दल कुकुत्था नदी घाट मल्लूडीह पहुंचा जहां बुद्ध ने जल ग्रहण किया था। वहां भिक्षुओं ने पूजन कर जलदान किया। इसके पश्चात सभी अंतिम भोजन स्थल फाजिलनगर सठियांव पहुंचे जहां
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित सिंह, शुभम ने पुष्प देकर स्वागत किया। इसके पश्चात भंते ज्ञानेश्वर और भिक्षुओं ने बुद्ध प्रतिमा व पुरावशेष खंडहरों के बीच विशेष पूजन कर पंचशील के सिद्धांतों के पालन का संकल्प दोहराया। अंत में सभी भिक्षुओं और भिक्षुणियों को भिक्षु संघ की ओर से भंते ज्ञानेश्वर ने भोजन दान दिया। इस दौरान टीके राय, गोपाल मद्धेशिया, आशीष बरुआ, मनोज प्रजापति, अभिषेक गोंड, ओम प्रकाश कुशवाहा, विवेक कुमार गोंड, गौतम शर्मा, विजय शर्मा, सर्वेश यादव, रवि प्रताप सिंह, नागेंद्र गुप्ता, विनोद जायसवाल, धीरू चंद्र, पप्पू गुरु जी आदि उपस्थित थे।