Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: एट थाना क्षेत्र के ग्राम वरध में गांव के दबंगों द्वारा दलित परिवार के साथ मारपीट व जातिसूचक गालियां देने की घटना के मामले में पीड़ित ने भीम आर्मी के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
भीम आर्मी के आकाश गौतम जिला मीडिया प्रभारी आजाद समाज पार्टी, सुनील कुशवाहा, विपिन कुमार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार एट, साहिल चौधरी, किरन चौधरी, रविन्द्र चौधरी मंडल प्रभारी झांसी आदि के साथ मिलकर पीड़ित कुनाल चौधरी पुत्र धीरसिंह निवासी ग्राम वरध थाना एट ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि 28 सितंबर को प्रार्थी घर के दरवाजे पर बैठा था तभी गांव के रघुवीर सिंह पुत्र बाबूराम परिहार ट्रैक्टर लेकर आया और गालीगलौज कर गाय को हटाने के लिए कहने लगा तो प्रार्थी ने कहा कि गाली क्यों दे रहे आराम से कह सकते थे इस दौरान शोरगुल सुनकर प्रार्थी मां शारदा देवी बाहर आ गयीं तो उनके साथ भी मारपीट कर जमीन पर पटक दिया तथा जातिसूचक गालियां देते हुए चला गया इसके बाद प्रार्थी घर के बाहर मित्रों के साथ बैठा था तभी रघुवीर अपने पुत्र निखिल व सुजीत के साथ आकर मारपीट करने लगे तो प्रार्थी ने 112 नम्बर पर काल किया तो मौके पर पुलिस पहुंच गयी और थाने आने की बात कही इसके बाद भी पुलिस ने दबंगों के साथ कोई कार्यवाही नहीं की।पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग उठाई है।