अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवसरू बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सम्मान का ध्यान रखना हमारी नैतिक जवाबदारी: चंदेश्वर नारायण सिंह’

VARANASI NEWS: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर संगोष्ठी, सम्मान समारोह बड़ागांव वि॰ख॰ के खटौरा गांव में मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय राजभर (जिलामंत्री भाजपा)ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए पूरे विश्व में एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता अधिवक्ता उच्च न्यायालय चंदेश्वर नारायण सिंह ने बताया कि बुजुर्ग, परिवार ही नहीं पूरे समाज के लिए अमूल्य धरोहर होते है। वे जीवन भर परिवार और समाज को अपना अमूल्य योगदान देते हैं। उनके पास अनुभव का अनमोल खजाना होता है । बुजुर्गों के अनुभवों से हमें सीखने की कोशिश करनी चाहिए। बुजुर्गों की खुशी, स्वास्थ्य और सम्मान का पूरा ध्यान रखना हमारी नैतिक जवाबदारी हैं।सम्मान समारोह ग्राम प्रधान राजमणि गोंड ने सभी वक्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवार और समाज के बुजुर्गों के प्रति आदर, सहयोग और संवेदनशीलता का भाव बनाए रखें ।इस अवसर पर बुजुर्गजनों को गमछा और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित नागेश्वर सिंह सदस्य क्षेत्र पंचायत, यूथ क्लब अध्यक्ष बिंजेश्वर सिंह,स्थानीय जनप्रतिनिधि बुजुर्गों को सम्मानित कर आत्मीयता और स्नेह का परिचय दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *