Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

75 वर्षीय वृद्ध की नई दुल्हन बनी मौत की वजह
JAUNPUR NEWS: जौनपुर के गौराबादशाहपुर क्षेत्र के कुछमुछ गांव में एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 75 वर्षीय वृद्ध ने 35 वर्षीय महिला से शादी की, लेकिन सुहागरात के ठीक अगले दिन उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। कोई इसे महिला की मनहूसियत से जोड़ रहा है, तो कोई इसे पैसे की लालच का खेल बता रहा है। मृतक की नई पत्नी, जो पहले से तीन बच्चों की मां है, पत्नी ने अपने बयान में कहा कि, ष्वो मुझसे बहुत खुश थे, शायद खुशी ज्यादा हो गई और उनकी तबीयत बिगड़ गई।ष् वहीं गांव के कुछ लोग महिला पर धोखे से शादी करने और मौत में उसकी भूमिका होने की आशंका जता रहे हैं। मामला तब और गंभीर हो गया, जब दिल्ली निवासी मृतक के भतीजे ने अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए पोस्टमार्टम की मांग कर दी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।