Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

दुकानदारों से किया गया घटे जीएसटी दर पर सामान बेचने की अपील
BHADOHI NEWS: भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीएसटी बचत उत्सव के तहत औराई व महराजगंज के व्यापारियों से संपर्क किया। उन्होंने दुकानदारों से घटे जीएसटी दर पर सामान बेचने की अपील की। इस दौरान दुकानदारों ने जीएसटी दर घटाएं जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। कहा कि सरकार ने जीएसटी दर को घटाकर एतिहासिक कदम उठाया है। जो ग्राहकों और व्यापारियों के लिए इस शारदीय नवरात्रि का तोहफा है। दुकानदार घंटे जीएसटी दर पर ही ग्राहकों को सामान बेच रहे हैं। विधायक ने दुकानों पर यहां स्वदेशी सामान बिकता है के स्टीकर लगाए। विधायक दीनानाथ भास्कर को उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुसूचित जाति, जनजाति विमुक्ति जाति, संयुक्त समिति का सभापति मनोनीत किया गया है। उनको नई जिम्मेदारी मिलने पर उस क्षेत्र के लोगो ने विधायक को फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया और इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। वहीं विधायक श्री भास्कर ने कहा कि भाजपा की सरकार सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की तर्ज पर काम कर रही है। तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर जनता को उन योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा। जबकि अन्य सरकारों में ऐसा नहीं था। पूरी पारदर्शिता के साथ बगैर किसी भेदभाव के सरकार काम कर रही ळें इस मौके पर विजय शंकर दुबे उर्फ चुन्नू, कुलदीप दुबे, संतोष दुबे, पंडित सिंह, संतोष त्रिपाठी, धनंजय दुबे, विजय गौतम, सुशील मोदनवाल व जमुना मोदनवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।