Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

नगर में स्थापित हर पूजा पंडालों पर देखा गया भक्तों का रेला
BHADOHI NEWS: कालीन नगरी भदोही सहित आस-पास के क्षेत्रों में श्री दुर्गा पूजा भक्तिभाव धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को शारदीय नवरात्र का अंतिम दिन महानवमी रहा। नवमी को मां दुर्गा के मंत्रो व भक्ति गीतों से समूचा नगर गूंजता रहा। श्री दुर्गा पूजा पंडालों में मां के दर्शन और पूजा के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। सायं के समय हल्की बारिश होने के कारण श्रद्धालुओं को थोड़ी दिक्कत हुई. इस समय पूरे नगर का वातावरण दुर्गामय भक्तिमय हो गया है। काफी संख्या में नगर सहित आस-पास के गांवों से भी श्री दुर्गा पूजा पंडालों में माता रानी की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। जहां पर प्रतिदिन मां दुर्गा की आराधना के लिए भक्त पहुंच रहे। महानवमी के दिन हर पूजा पंडालों पर मां दुर्गा का दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। पूजा पंडालों में मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय की बेहतरीन प्रतिमाएं स्थापित की गई है। पंडालों में पहुंच विधि-विधान से भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। पूजा पंडालों में शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी की पूजा हुई। जहां मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा अराधना की गई। पूरी रात भक्त मां भवानी का दर्शन करने के लिए आते रहे। नगर की सड़कों पर हर तरह भीड़-भाड़ रही। पुरूषों के साथ ही साथ महिलाएं और बच्चें भी मां दुर्गा को निहारने और उनका दर्शन के लिए नगर के सभी स्थानों पर सजे मां अंबे की दरबार में पहुंचे। आधी रात तक भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहा। नगर के निर्यात भवन के पास व अजीमुल्ला चैराहे पर मेले लगा रहा। जहां पर सड़क किनारे खिलौना व सौंदर्य प्रसाधन आदि की दुकानें सजी रहीं। बच्चों ने खिलौना तो महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की खरीदारी की।