Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

एआई से एडिट कर आरोपी ने स्टेट्स पर डाली थी फोटो
BHADOHI NEWS: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की आपत्तिजनक फोटो वायरल की गई। एआई की मदद से एडिट कर व्हाट्सएप स्टेट्स पर वायरल करने का यह मामला है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ने उसकी फोटो प्राप्त की। उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) का उपयोग करके फोटो को अश्लील रूप में तैयार किया। उसे अपने व्हाट्सएप स्टेट्स पर अपलोड कर दिया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी लंबे समय से उससे बातचीत करता था। शुरुआत में यह भाई की तरह समझने की बात करता था। लेकिन धीरे-धीरे उसने अश्लील बातें करनी शुरू कर दी। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसकी फोटो वायरल करने की धमकी दे डाली। अंततः उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इस घटना से युवती और उसके परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। जिसके कारण वह सीधे फोटो नहीं देख पाई। उसे 30 सितंबर को एक रिश्तेदार के माध्यम से पता चला कि उसकी आपत्तिजनक फोटो स्टेट्स पर वायरल की गई है। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि आरोपी पर न्याय संहिता 2023 की धारा 351(3) और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन)अधिनियम 2008 की धारा 67 ए के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जल्दी ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।