मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित किया गया जनजागरूकता कार्यक्रम एवं चेकिंग अभियान

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डाॅ० जितेन्द्र कुमार व प्रभारी निरीक्षक थाना पचपेड़वा ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम द्वारा भ्रमणशील होकर कस्बा पचपेड़वा में महिलाओं और बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, सब पढ़े सब बढ़ें अभियान, दहेज प्रतिषेध अधिनियम व बाल विवाह निषेध ,वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी आपातकालीन 112, एबुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं० 1930, यातायात नियमों तथा साथ ही सभी को थाने पर स्थापित महिला सुरक्षा केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा साइबर अपराधों जैसे- ओटीपी शेयरिंग, लकी ड्रा, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *