Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: स्वच्छ भारत मिशन को नई ऊर्जा प्रदान करने और जन-जागरूकता को गहराई तक पहुँचाने के उद्देश्य से झांसी रेल मंडल पर स्वच्छता ही सेवा–2025 “स्वच्छोत्सव” अभियान के अंतर्गत आज विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता शपथ एवं रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, चित्रकूट धाम कर्वी, बांदा, खजुराहो, दतिया, डबरा, उरई समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर रेलकर्मियों, सफाई मित्रों और यात्रियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यह संकल्प दोहराया कि वे न केवल रेलवे परिसरों बल्कि अपने घर-परिवार और समाज में भी स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाएंगे। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर पेंशनर एसोसिएशन के सदस्यों ने भी उल्लेखनीय सहभागिता की। उन्होंने एकत्र होकर स्वच्छता शपथ ली और बाद में रैली निकालकर यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर स्वच्छता संदेश दिए तथा नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर उपस्थित यात्रियों ने भी इन संदेशों को गंभीरता से लिया और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आश्वासन दिया।मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक प्रयास न केवल यात्रियों और कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना उत्पन्न करते हैं बल्कि समाज में एक सकारात्मक वातावरण भी निर्मित करते हैं। स्वच्छता को आदत बनाने और इसे सतत बनाए रखने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।