Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अली अहमद के चेहरे पर दिखा खौफ, बोला योगी जी रहम करो
JHANSI NEWS: कुख्यात अपराधी अतीक अहमद का पुत्र अली अहमद भारी पुलिस सुरक्षा में नैनी जेल से झांसी जेल में शिफ्ट किया गया । इस दौरान उसने खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए बताया कि उसे परेशान किया जा रहा है । बुधवार को दोपहर लगभग ढाई बजे पुलिस बल के साथ नैनी जेल से स्थानांतरित होकर झांसी जिला कारागार लाए गए कुख्यात अपराधी अतीक अहमद के पुत्र अली अहमद ने खुद को असुरक्षित बताते हुए कहा कि उसे जेल में परेशान किया जा रहा था। 38 महीने नैनी जेल में रहने के बाद झांसी जिला कारागार पहुंचे अली अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मीडिया के माध्यम से कहा कि जो हो गया सो हो गया अब तो रहम कर दो। अब फर्जी सताया जा रहा है। योगी सरकार की अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही का अली अहमद के चेहरे पर खौफ देखा जा रहा था। बुधवार की दोपहर ढाई बजे पुलिस बल के साथ ब्रज वाहन से उसे झांसी जेल लाया गया।