Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: नवरात्रि के पावन अवसर पर झोकन बाग की महारानी नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा श्री श्री 1008 श्री नीलकंठ महादेव मंदिर पर भव्य नवदुर्गा महोत्सव में माँ काली की भव्य आरती व श्रंगार का आयोजन किया गया। आयोजन उपरांत कमेटी द्वारा डॉ संदीप सरावगी को टीका चुन्नी पहनकर भगवान खाटू श्याम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं काली माई की जयकारों से झोकन बाग मां का दरबार गूंज उठा।इस अवसर पर डिप्टी मेयर प्रियंका साहू व पंडित मनोज कुमार लिटोरिया के नेतृत्व में रायकवार, राजू रायकवार, हेमन्त रायकवार, अमित श्रीवास, मनीष रायकवार, राजेश कुमार, अमित, अनुराग रत्नागर, सोनू श्रीवास्तव, देव श्रीवास, मोहित रायकवार, आशीष रायकवार, विकास रायकवार, विशाल रायकवार, रवि रायकवार, रोहित रायकवार, मुकुल रायकवार, रितिक घनघोरिया, छोटू रायकवार, सुमित सैनी, राजीव श्रेष्ठ, रिन्टू नागर, पप्पू खटीक, सतीश विश्वकर्मा, पिंटू बाथम, दीपक रायकवार, सुमित श्रीवास, रिंकू रायकवार, डॉ. पवन साहू, देवेन्द्र यादव, चंदन सोनी, सोनू महाराज, विकास, शुभम श्रीवास्तव, अन्नू विश्वकर्मा, विक्की विश्वकर्मा, राज, क्रिश खटीक, युग परवानी, लकी खटीक, तेजस खटीक ने मिलकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन इसी क्रम मेंभट्टा गांव स्थित श्री श्री 1008 राजेश्वरी चिंता हरनी महा निरंक काली सिद्ध स्थल पर प्रथम वर्ष का भव्य आयोजन श्रद्धा व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष पूजा-अर्चना एवं मां काली का श्रृंगार किया गया। पुजारी मनीष शर्मा के मार्गदर्शन में रिषभ साहू, पंकज साहू, आनंद सिंह, सुभाष सिंह चौहान, राकेश कुशवाहा, ठाकुर सिंह परिहार एवं दया शंकर साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
दोनों ही कार्यक्रमों में मुख्य चरण सेवक के रूप में डॉ. संदीप सरावगी उपस्थित रहे, मुख्य चरण सेवक के आगमन पर तिलक व माल्यार्पण कर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि आत्मिक शक्ति, भक्ति और समाज में एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी परंपराओं को सशक्त बनाते हैं और आने वाली पीढ़ियों को संस्कार देने का कार्य करते हैं। माता रानी सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। दोनों स्थलों पर माता के जयकारों के साथ भक्तिमय वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। संघर्ष सेवा समिति से मनोज रेजा,संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, सिद्धांत गुप्ता, बसंत गुप्ता, सुशांत गुप्ता, राकेश अहिरवार आदि उपस्थित रहे।