Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

श्रृद्धालुओं हेतु सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का जायजा संबंधित को दिए गए दिशा निर्देश
JALAUN NEWS: बुधवार को जिलाधिकारी जालौन एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा नवरात्रि/दुर्गापूजा महापर्व के अवसर पर जालौनी माता मन्दिर का भ्रमण कर श्रृद्धालुओं हेतु सुरक्षा, छाया, प्रकाश, स्वच्छता, चिकित्सा व्यवस्था सहित आवागमन के मार्गों व यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसी दौरान मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम के तहत बालिकाओं/महिलाओं से सीधे संवाद कर सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया तथा सभी को महापर्व दशहरा की शुभकामनाये दी गयी।