पुलिस अधीक्षक ने दिलाई सत्यनिष्ठा और एकता की शपथ

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम

JALAUN NEWS: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन उरई में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गांधी और शास्त्रीजी के आदर्श हमेशा समाज और देश को नई दिशा देते रहेंगे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही हम लोगों कों प्रेरणा मिलेगी। शपथ ग्रहण के बाद पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया और उन्हें उनके आदर्शों का अनुकरण करने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *