विराज रघुवंशी सारनाथ में बना रहे 3 फीट का रावण,कल होगा दहन

VARANASI NEWS: सारनाथ थाना अंतर्गत छोटे-छोटे बच्चों ने अपने घर में हर साल की परंपरा को निभाते हुए अपने कुशल हाथों से रावण बनाया है। यह बच्चे हर साल रावण दहन का कार्यक्रम करते हैं और अपनी जेब से ही रावण के पुतले को बनाने में पैसा खर्च करते हैं। पिछले कई दिनों से बच्चे रावण का पुतला बनाने में जुटे हैं।कल दशहरा पर रावण के पुतले का दहन करेंगे। मोहल्ला के छोटे छोटे बच्चे हर साल की तरह रावण का पुतला बनाने में जुटे हैं। करीब तीन फीट का पुतला बच्चे बना रहे हैं। पिछले कई दिन से बच्चे रावण का पुतला बनाने में जुटे हैं। रावण के पुतले पर बच्चों का महज चंद रुपये खर्च हुआ हैं।।बच्चे जी-जान से रावण का पुतला बना रहे हैं और बच्चों के इस काम में उनकी माता रितु सिंह व पिता आशीष सिंह भी सहयोग कर रहे हैं। कल दशहरा पर बच्चे खाली पडे़ एक प्लाट में रावण के पुतले का दहन करेंगे। इस रावण के पुतले में बच्चों ने आवाज वाले पटाखे भी लगाए हैं। आज रात तक बच्चे रावण के पुतले को पूरी तरह तैयार कर लेंगे। इस मौके पर रितु सिंह,आशीष सिंह यश,जयश,अंश, युविका रघुवंशी, परिणीति रघुवंशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *