कांग्रेसियों ने धूम धाम से मनायी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

ETAWA NEWS: कांग्रेस कार्यालय इटावा पर आज दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समस्त कांग्रेस जनों द्वारा देश के दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कांग्रेस कार्यालय पर ही महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती के अवसर पर सद्भावना गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसको संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि गांधी इस देश के ही नहीं वरन् पूरे विश्व में आदर्श माने जाते हैं। उन्होंने सत्य और अहिंसा के बल पर जिस तरह से ब्रिटिश शासन को इस देश को छोड़ने पर मजबूर किया उसकी मिसाल दूसरी कहीं देखने को नहीं मिलती। हमें गांधी के आदर्शों पर चलकर इस देश में शांति,भाईचारे एवं सौहार्द का वातावरण उत्पन्न करना चाहिए। गोष्टी समाप्ति के उपरांत नुमाइश परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उनके जयकारों के उद्घोष के साथ माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। तत्पश्चात  शास्त्री चौराहे पर जाकर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के ऊपर माल्यार्पण उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। उक्त कार्यक्रमों के अवसर पर शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद,प्रशांत तिवारी पीसीसी सदस्य,  पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कमला वर्मा, अरुण यादव, वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा ज़ुबैरी, प्रेमकिशोर द्विवेदी , करन सिंह राजपूत, अंबुज त्रिपाठी, अवनीश वर्मा,सरवर अली, शमशुद्दीन खां, सुरेन्द्र सिंह चौहान, सरला जाटव, सरवरी बेगम, आसिफ़ जादरान, नरेंद्र यादव, हरिओम सिंह,प्रदीप दुबे, धर्मेंद्र पूनिया, रनवीर यादव, अंसार अहमद, एवं तालिब अंसारी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *