Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS: कस्बा स्थित आजाद रोड पोरवाल धर्मशाला में बुधवार को आयोजित उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित 15 दिवसीय कौशल सुधार प्रशिक्षण समापन अवसर पर जिला ग्रामीण उद्योग अधिकारी बालगोविंद तिवारी के नेतृत्व में कौशल सुधार प्रशिक्षण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदानकिए गए इस अवसर पर मुख्यअतिथि व्यापारी नेता विमल पोरवाल (बंटी) अतिथि हरिओम दुबे,सुशील पोरवाल नानू,अजय पोरवाल बोबी ने प्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए, कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया एवं मुख्य अतिथि के द्वारा शासन द्वारा मिलने वाली कौशल सुधार प्रशिक्षण (एस.सी.पी.)/सामान्य ट्रेड- सिलाई, ब्यूटी पार्लर, हलवाई आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर आकाश सोनी, आचार्य शिशुपाल गोयल समेत आदि लोग उपस्थित रहे।