डीएम एवं एसएसपी ने किया रावण दहन व मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण

सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर दिए सख्त दिशा-निर्देश

ETAWA NEWS: गांधी जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु रावण दहन एवं मूर्ति विसर्जन स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया।
यह निरीक्षण थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रावण दहन स्थल तथा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के दतावली स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल पर किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण प्रबंधन एवं यातायात संचालन की स्थिति का जायज़ा लिया। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या आपात स्थिति से निपटने हेतु पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। विशेष रूप से भीड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने, आवश्यक संख्या में पुलिस बल तैनात करने, ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए। दोनों अधिकारियों ने आयोजकों व संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया, जिससे कि पर्व शांतिपूर्वक, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
इस अवसर पर पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *