Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने की घोर निंदा
AURAIYA NEWS: अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के सदस्यों ने जनपद के गोपाल वाटिका आश्रम में आवश्यक संपन्न हुई, बैठक में प्रमुख रूप से गांधी जयंती से पहले सोमवार को ब्रिटेन की राजधानी लंदन में टैविस्टॉक स्क्वायर पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के साथ अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ करने तथा मूर्ति स्तंभ पर आपत्तिजनक भाषा लिखने पर अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की जिला इकाई ने इस शर्मनाक घटना की कड़ी निंदा की है। बैठक में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि उपरोक्त घटना ने केवल भारत वर्ष के नागरिकों को ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के उन लोगों को आहत किया है, जो शांति व अहिंसा परमो धर्मा पर विश्वास रखते हैं।अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद इस कायरता पूर्ण व शर्मनाक कृत्य की घोर निंदा करती है, परिषद के जिला अध्यक्ष विपिन पोरवाल (बंटू) ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत ही नहीं बल्कि समूचे विश्व के लिए शांति व अहिंसा की प्रतीक थे, लंदन में उनकी प्रतिमा पर किया गया आघात, हर सच्चे देशवासी के राष्ट्र प्रेम व सम्मान पर हमला है। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने कहा कि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ब्रिटेन सरकार व लंदन प्रशासन से मांग करती हैं कि गांधी जी की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ में शामिल दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, तदोपरांत भविष्य में इसकी कभी पुनरावृत्ति न हो, सुरक्षा व संरक्षण के साथ अतिशीघ्र गांधी जी की प्रतिमा की पुनर्स्थापना होनी चाहिए। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल, राष्ट्रीय संरक्षक शिवकुमार पुरवार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समाजसेविका आशा गुप्ता, प्रांतीय प्रभारी समाजसेवी अभिषेक गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष विष्णु गहोई, मंडल प्रभारी विनय पुरवार, ऑडिटर राजीव पोरवाल (रानू), नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, नगर महामंत्री अमित गहोई, आय-व्यय निरीक्षक संजय अग्रवाल, उमेश बिश्नोई, राघवेंद्र पोरवाल, महिला जिलाध्यक्ष पूनम पुरवार, जिला महामंत्री पायल पोरवाल, नगर अध्यक्ष राधा आर्या व नगर महामंत्री श्वेता पोरवाल पोरवाल आदि वैश्य बंधु मौजूद रहे।