राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर जिले भर में श्रद्धासुमन समर्पित किए गए

ETAWA NEWS: नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष कृष्ण चंद्र गोयल की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश सिकरवार की उपस्थिति में जयंती मनाई गई जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया। उसके अलावा अछल्दा में ब्लॉक अध्यक्षसंजीव कश्यप के नेतृत्व में बच्चों की रैली निकाली गई तथा समारोह कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।दिबियापुर में सेवादल प्रदेश सचिव जितेंद्र यादव की अध्यक्षता व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष यादव की उपस्थिति में,एक अन्य कार्यक्रम में जिला सचिव शोभित त्रिपाठी व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी के साथ बड़ी संख्या में नौजवानों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी।बिधूना में पूर्व जिला कोषाध्यक्ष माधव दुबे की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया।उसके अलावा फफूंद, सहार में भी दोनों महा पुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *