जिला कारागार में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती का आयोजन

MIRZAPUR NEWS: उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन डॉ. उमेश  शर्मा के निर्देशानुसार जिला कारागार मिर्जापुर में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके उपरांत उनके जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी का नारा “जय जवान, जय किसान” देश की रीढ़ को सशक्त करने का संदेश देता है। इस अवसर जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर,और जेल स्टाफ और समिति के जिला सचिव मुहम्मद हबीब, मंडल सचिव आनन्द कुमार विश्वकर्मा, महिला संगठन सचिव साधना, तथा सदस्य सुनील  सहित अन्य पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि गांधी और शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज एवं राष्ट्र की उन्नति में योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *